जहानाबाद शहर के चार वार्डो में भीषण पेयजल संकट, पांच दिनों से नहीं हो रही पानी की सप्लाई

जहानाबाद के चार वार्डों में पिछले 5 दिनों से भीषण पेयजल संकट गहरा गया है. नया टोला स्थित वाटर सप्लाई केंद्र का मोटर भूगर्भीय जलस्तर नीचे जाने के कारण पानी नहीं उठा पा रहा है. स्थानीय लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

जहानाबाद शहर के चार वार्डो में पिछले 5 दिनों से भारी पेयजल संकट से लोग परेशान हैं. वार्ड संख्या 18,16, 17 और 5 के विभिन्न मोहल्लों में नया टोला स्थित वाटर सप्लाई केंद्र से पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. जिसके कारण उक्त वार्डों में विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है.

बताया जाता है कि भूगर्भीय जलस्तर नीचे चले जाने के कारण मोटर ने पानी का लेयर छोड़ दिया है. जिसके कारण मोटर नीचे से पानी नहीं उठा रहा है. जिससे केंद्र से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. मोहल्ला वासी और वार्ड पार्षदों के द्वारा इसकी सूचना नजर परिषद और बुडको को दी गई. बावजूद इसके अभी तक मोटर में अतिरिक्त पाइपलाइन डालकर उसे चालू नहीं कराई गई है जिसके कारण बीते पांच दिनों से इलाके में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है.

नया टोला स्थित इस सप्लाई केंद्र से वार्ड संख्या 18, 16, 17 और 5 के विभिन्न मोहल्ले में पानी की सप्लाई होती है. इन वार्डो में नया टोला शिवाजी पथ सब्जी मंडी गड़ेरिया खंड और कुतुबनचक सहित विभिन्न मोहल्ले आते हैं. केंद्र के मोटर से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण उक्त वार्ड के विभिन्न मोहल्ले के आम लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं. बावजूद इसके पिछले 5 दिनों में मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई है.

बताया जाता है कि मोटर दिन में एक बूंद भी पानी नहीं देता है. जबकि रात भर जमीन के भीतर उस लेयर में पानी जमा होने पर सुबह में मोटर थोड़ी देर के लिए चलता है फिर बंद हो जाता है. इसी प्रकार दिनभर पानी नहीं आने के बाद देर शाम 7:00 के बाद मोटर चलाने पर कुछ देर थोड़ा बहुत पानी देने के बाद बंद हो जाता है.

नया टोला स्थित नल जल सप्लाई केंद्र का फेल मोटर और स्टार्टर | Prabhat Khabar Network

पूरे शहर में 90 फीट के लेयर से भाग गया है पानी

जहानाबाद शहर के अधिकांश हिस्से में 80 से 90 फीट के लेयर से पानी भाग गया है. जिसके कारण जिस भी समरसेबल में 80 या 90 फीट पर मोटर डाला गया है उस पानी आना बंद हो गया है. हालांकि 100 फीट या उससे अधिक गहराई में डाले गए मोटर वाले समरसेबल से पानी अभी भी आ रहा है.

बताया जाता है कि सरकारी नल जल के सप्लाई केंद्र में लगाया गया समुद्र में 125 फीट पर मोटर डाला गया था किन्तु आम घरों में 100 फीट पर डाले गए मोटर से पानी मिल रहा है जबकि सरकारी सप्लाई केंद्र से 125 फीट पर डाले गए मोटर से पानी नहीं आ रहा है. अब यह तो अतिरिक्त पाइप जोड़ने के दौरान पूरा लेंथ निकाले जाने पर पता चलेगा कि मोटर 125 फीट नीचे डाला गया था या 90 फीट पर ही डाला हुआ था.

गरीब परिवार सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं पेयजल संकट से

शहर के इन चार वार्डो के ज्यादातर इलाके में गरीब परिवार के लोग रहते हैं. जिनके यहां घरों में समर्सिबल मोटर नहीं लगा हुआ है. ऐसे में इन गरीब परिवार के लोग नल जल के द्वारा किए जा रहे पानी की सप्लाई पर ही निर्भर रहते है. अब पानी की सप्लाई नहीं होने से पिछले 5 दिनों से इन चार वार्डो के लोगों के समक्ष भारी पर पेयजल संकट खड़ा हो गया है.

ऐसे लोगों को अपने आस-पड़ोस के संपन्न और सबमर्सिबल वाले घरों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. जिसे वह खाना बनाने और पीने के काम में ला रहे हैं. किंतु नल जल के पानी की सप्लाई नहीं होने से इन लोगों को नहाने कपड़े धोने बर्तन साफ करने सहित घर के अन्य जरूरत कामों के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है. सप्लाई केंद्र से पानी की सप्लाई बंद होने से इन वार्डों के विभिन्न मोहल्ले के सैकड़ों परिवार पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं.

क्या कहती हैं वार्ड 18 की पार्षद शर्मिला कुमारी

नया टोला स्थित वाटर सप्लाई केंद्र में नल जल का मोटर का लेयर नीचे चला गया है. जिसके कारण वार्ड संख्या 18, 16, 17 और 5 में पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है. नया टोला, शिवाजी पथ, सब्जीमंडी, गड़रियाखंड, और कुतबनचक सहित विभिन्न मोहल्ले के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर नगर परिषद और बुडको में शिकायत की गई है. मोटर की मरम्मत का आश्वासन मिला है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >