Jehanabad : दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी

स्थानीय थाना क्षेत्र के करवा बलराम गांव में मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार कि शाम गृहस्वामी लालती देवी अपने परिवार के लोगों के साथ मकान के बरामदा में बैठी हुई थी.

करपी

. स्थानीय थाना क्षेत्र के करवा बलराम गांव में मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार कि शाम गृहस्वामी लालती देवी अपने परिवार के लोगों के साथ मकान के बरामदा में बैठी हुई थी. इसी बीच अचानक दीवार गिर पड़ा. इस दीवार के मलवा में दबाकर सात लोग जख्मी हो गए. शोरगुल सुनकर जुटे लोगों ने सभी को बाहर निकाला तथा सभी लोगों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी ले जाया गया, जहां सभी की चिकित्सा की जा रही है. जख्मी में लालती देवी उम्र 55 वर्ष, नीलम कुमारी 28 वर्ष ,नीरज कुमारी 38 वर्ष, प्रमिला देवी 40 वर्ष ,ऋषभ कुमार 6 वर्ष, माही कुमारी 4 वर्ष एवं सृष्टि कुमारी जख्मी हो गई. सभी की चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में करवाई जा रही है. परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व इस परिवार के 25 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत ��टना में चिकित्सा के क्रम में हो गई थी. इस घटना को सुनकर परिवार में नाते रिश्तेदार भी आये हुए थे. शाम में सभी रिश्तेदार बैठकर बरामदा में बात कर रहे थे. इसी बीच अचानक यह घटना घट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >