राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने पर स्कूलों में मद्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

जहानाबाद के विद्यालयों में मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वाद-विवाद, निबंध और पेंटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया.

राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर अपर सचिव सह निदेशक, जन शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मद्य निषेध से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने लिया भाग

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद, भाषण, निबंध लेखन, चित्रांकन एवं अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसके साथ ही मद्य निषेध विषय पर आधारित समूह गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कई विद्यालयों के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कार्यक्रम में मध्य विद्यालय उंटा, राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय, उच्च विद्यालय घेजन, ओ.पी.भी. केशरबाग खैरा, उच्च विद्यालय ओकरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलाठी उर्दू सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

विकास योजनाओं और नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी

विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विकास योजनाओं, जनहितकारी नीतियों तथा नागरिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी जागरूक किया गया. शिक्षकों ने छात्रों को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने और नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी बधाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक, रचनात्मक और जागरूकता आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mritunjay Jehanabad

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >