Jehanabad : 15 अक्तूबर के बाद खुल जायेगा बालू घाट, लोगों को मिलेगा फायदा

Jehanabad : जहानाबाद जिला खानदान पदाधिकारी नवेंदु कुमार ने बताया कि एनजीटी द्वारा इस बार 15 अक्टूबर तक नदी से बालू के उठाव पर रोक लगाया गया है. 15 अक्तूबर के बाद ही नदी से बालू का उठाव शुरू होगा.

Jehanabad: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा बालू घाट से बालू का उठाव करने पर 30 जून को रोक लगा दी थी, जो 15 अक्तूबर तक लगातार जारी रहेगा. 15 अक्तूबर के बाद सभी जगह पर बालू घाट खुल जायेगा. इसके बाद लोगों को सुलभ तरीके से बालू मिलने लगेगा. विदित हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पहले 30 जून से लेकर 30 सितंबर तक नदी से बालू के उठाव पर रोक लगा देती थी लेकिन इस बार यह रूप 15 अक्टूबर तक लगायी गयी है, जिसकी वजह से अभी लोगों को 15 दिनों तक बालू के सस्ता होने का इंतजार करना पड़ेगा. नदी से बालू का उठाव नहीं होने की वजह से अभी भी लोगों को स्टॉक से ही बालू मिल रहा है, जिसकी वजह से बालू का दाम बाजार में इन दिनों काफी महंगा हो गया है. बालू की कीमत प्रति ट्रैक्टर 4500 रुपया से लेकर 5500 तक मिल रहा है.

नए सिरे से शुरू की जाएगी बंदोबस्त की प्रक्रिया

जिले में बालू घाट की नीलामी की प्रक्रिया पूरा नहीं हो पायी है. विगत वर्ष खनन विभाग द्वारा कई बार बालू घाट के बंदोबस्ती के लिए टेंडर निकाला गया था. दो जगह पर छोड़कर और जगह पर बालू घाट की बंदोबस्त नहीं हो सकी. बालू घाट के बंदोबस्त की प्रक्रिया में कोई भी संवेदक भाग नहीं लिया था. खासकर फल्गु नदी में बालू घाट की बंदोबस्ती का टेंडर 6 बार निकाला गया, लेकिन एक बार भी कोई भी संवेदक टेंडर लेने का इच्छुक नहीं हुआ और निविदा प्रक्रिया में भाग नहीं ले सका. परिणामस्वरुप जिले में बालू घाट की बंदोबस्त की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.

एनजीटी द्वारा इस दौरान बरसात के दिनों में बालू घाट से बालू के उठाव पर रोक लगा दी थी जिसके बाद बालू घाटों की बंदोबस्ती प्रक्रिया बिल्कुल बंद हो गई थी. अब 15 अक्टूबर के बाद एनजीटी के निर्देशानुसार बालू घाट खुलेगा इसके बाद जिले में भी नए सिरे से बालू घाटों की बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, तब तक लोगों के बाहर से ही बालू पर आश्रित रहना पड़ेगा.

क्या बोले पदाधिकारी

जहानाबाद जिला खानदान पदाधिकारी नवेंदु कुमार ने बताया कि एनजीटी द्वारा इस बार 15 अक्टूबर तक नदी से बालू के उठाव पर रोक लगाया गया है. 15 अक्तूबर के बाद ही नदी से बालू का उठाव शुरू होगा. हालांकि जिले में बालू घाट की बंदोबस्ती नहीं हो सकी है, जिसकी वजह से जिले की नदी से बालू का उठाव नहीं हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में हाहाकार, लाखों लोग प्रभावित, कोसी और गंडक को लेकर आया अपडेट

Bihar Teacher Salary: शिक्षकों के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, कल से नया नियम लागू, ऐसे बनेगी हाजिरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >