जहानाबाद
. सदर अस्पताल के नये भवन में सात फ्लोर के कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा हो चुका है. जबकि दो फ्लोर का निर्माण अभी बाकी है. कंस्ट्रक्शन पूरा होने के बाद इन सात फ्लोर में अब फिनिशिंग का कार्य शुरू किया जायेगा. उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक सदर अस्पताल में बिल्डिंग में शिफ्ट हो जायेगा. निर्माण एजेंसी के द्वारा इसका निर्माण कार्य पूरा कर इस वर्ष 2026 के दिसंबर माह में इसे हैंडओवर करने का आश्वासन दिया गया है. निर्माण कंपनी को निर्माण कार्य पूरा कर इसे स्वास्थ्य विभाग को जुलाई 2026 में सौंपा जाना था. भवन के बेसमेंट के निर्माण के बाद ग्राउंड फ्लोर सहित सात फ्लोर के स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है. इनमें से 6 फ्लोर तक ईंट की जुड़ाई का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. जबकि साथ में फ्लोर की ढलाई का लिंटर खोले जाने के बाद ईंट जुड़ाई का काम किया जायेगा. इसके बाद दो फ्लोर का कंस्ट्रक्शन का काम भी किया जाना है. ज्ञात हो कि सदर अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर अस्पताल की मल्टी स्टोर बिल्डिंग नयी बिल्डिंग बनायी जा रही है. वर्ष 2024 के सितंबर महीने में सदर अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. निर्माण कार्य की शुरुआत में बेसमेंट की सतह पर ढलाई की गई थी जिसके बाद बेसमेंट के ऊपर पिलर देने का काम किया गया. इसके अलावा बिल्डिंग के बेस से भवन के चारों ओर दीवार की जगह दीवार की मोटाई जितनी ढलाई की गयी है. बेसमेंट की यह ढलाई बिल्डिंग के बेसमेंट से करीब 10 फीट ऊपर तक सड़क के समांतर की गई है. सितंबर महीने में भवन का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भवन गिरने का काम 2024 में 8 महीने चला था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
