सेवानिवृत्त टाइपिस्ट का एटीएम कार्ड बदल 37 हजार उड़ाये

रविवार को नगर थाना क्षेत्र के काको रोड स्थित एटीएम से पैसा निकासी करने गए ग्रामीण कार्य विभाग के सेवानिवृत्त टाइपिस्ट को जालसाजों ने अपना निशाना बनाया और एटीएम कार्ड बदलकर 37 हजार गायब कर दिया.

जहानाबाद. रविवार को नगर थाना क्षेत्र के काको रोड स्थित एटीएम से पैसा निकासी करने गए ग्रामीण कार्य विभाग के सेवानिवृत्त टाइपिस्ट को जालसाजों ने अपना निशाना बनाया और एटीएम कार्ड बदलकर 37 हजार गायब कर दिया. इस संदर्भ में नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर के रहने वाले द्वारका रजक ने नगर थाने में ��ालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 23 मई को काको रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 3000 रुपये की निकासी किया. एटीएम के पास एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था जो सहयोग का भरोसा दिलाते हुए पहले झांसे में लिया और एटीएम कार्ड बदलकर 37 हजार रुपये गायब कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >