जहानाबाद में रॉन्ग साइड से आ रहा बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Jahanabad Road Accident : मृतक की पहचान बनछिली गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया.

Jahanabad Road Accident : जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंधरिया पुल के समीप शुक्रवार को राॅन्ग साइड से बेलगाम ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल डाला जिसके कारण घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान बनछिली गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है.

जहानाबाद से घर लौट रहा था चंदन

चंदन जहानाबाद से गांव बनछिली जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में चंदरिया पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक नें रॉन्ग साइड से युवक के मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की युवक उछलकर काफी दूर जा गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई.

लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की, चालक फरार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर लगते ही परिजनों और ग्रामीण आक्रोशित हों गये और चंधरिया गांव के समीप शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी. हालांकि से पहले ट्रक चालक फरार हो गया था. ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई. इधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों समझा -बूझाकर जाम हटावने के प्रयास में जुट गई.

मुआवजे का आश्वासन पर हटाया जाम

हालांकि जाम को समाप्त करवाने में पुलिस पदाधिकारी को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. काफी मन मनव्वल और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद लाश को उठाया जा सका. इसके बाद पुलिस ने लाश को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >