Jehanabad : अंचल कार्यालय पहुंच रैयत कराएं अभिलेखों का अपडेट

घोसी अंचल प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी रैयतों एवं किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. सीओ सुधीर तिवारी ने कहा है कि जिन किसानों अथवा रैयतों की जमाबंदी में खेसरा अद्यतन नहीं है

घोसी. घोसी अंचल प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी रैयतों एवं किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. सीओ सुधीर तिवारी ने कहा है कि जिन किसानों अथवा रैयतों की जमाबंदी में खेसरा अद्यतन नहीं है, वे जल्द से जल्द अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ घोसी अंचल कार्यालय पहुंचकर अपने अभिलेखों को अद्यतन करा लें.

उन्होंने बताया कि कई किसानों की जमीन संबंधी जमाबंदी में त्रुटियां पाई जा रही हैं, जिसके कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है. विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि अनुदान, फसल बीमा एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भूमि अभिलेखों का सही और अद्यतन होना आवश्यक है.

सीओ ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे आधार कार्ड, अद्यतन लगान रसीद तथा केवाला की प्रति के साथ कार्यालय अवधि में अंचल कार्यालय पहुंचे. कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान संबंधित कर्मियों द्वारा जमाबंदी में खेसरा अद्यतन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सीओ ने कहा कि भूमि अभिलेख सही रहने से भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी परेशानी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >