तेज आंधी के कारण टूट कर गिरी रेलिंग, आधा दर्जन से अधिक घायल

जिले के काको थाना क्षेत्र के हाटी गांव में तेज आंधी के कारण रेलिंग टूट कर गिरने से दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

जहानाबाद नगर. जिले के काको थाना क्षेत्र के हाटी गांव में तेज आंधी के कारण रेलिंग टूट कर गिरने से दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में अंजली देवी 40 वर्ष, माधुरी कुमारी छह वर्ष, स्वीटी कुमारी, अंकुश कुमार दो वर्ष आदि को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि कई अन्य घायल जो गंभीर नहीं थे, उनका इलाज गांव में ही कराया गया़ बताया जाता है कि गांव में एक बारात विदा हो रहा था जिसे देखने के लिए सभी छत के रेलिंग पर खड़े थे. इसी दौरान तेज आंधी आने से रेलिंग टूट कर गिर गयी, जिससे रेलिंग पर खड़े सभी लोग गिरकर घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में घायलों का इलाज कराया जा रहा है. हल्की बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत अरवल. जिले में बुधवार की शाम तेज हवा के साथ लगभग 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई. इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की. पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों ने इस मौसम बदलाव का स्वागत किया. बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे थे. जिससे धूप की तीव्रता कम हुई थी और गर्मी से आंशिक राहत मिली थी. शाम में हुई बारिश ने इस राहत को और बढ़ा दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह बीच-बीच में मौसम बदलता रहा, तो गर्मी के प्रकोप से काफी हद तक राहत मिल सकती है. बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर बूंदाबांदी से मिली राहत कलेर. प्रखंड क्षेत्र व आसपास के इलाकों में बुधवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिर आए. इसके साथ ही हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसने वातावरण को सुहावना बना दिया. कुछ ही देर बाद रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही. मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली. दिन भर की चिलचिलाती धूप के बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों को सुकून दिया. कई जगहों पर लोग घरों की छतों और गलियों में निकलकर ठंडी हवा और हल्की बारिश का आनंद लेते नजर आए. हालांकि रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के कारण बाजारों में भीड़ पर असर पड़ा. अचानक बारिश शुरू होने से राहगीरों को इधर-उधर छिपकर बचाव करना पड़ा. छोटे दुकानदारों और ठेला-खोमचा लगाने वालों को भी हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि बारिश के कारण ग्राहकों की संख्या कम हो गई. ग्रामीण क्षेत्रों में इस बूंदाबांदी को किसानों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है. गर्मी और सूखे जैसे हालात के बीच यह हल्की बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है. खास कर सब्जी, मक्का और दलहन की फसलों में नमी बनाए रखने में यह बारिश मददगार होगी. किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह हल्की-हल्की बारिश होती रही तो खेती के लिए बेहतर स्थिति बन सकती है. मौसम के इस बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर भी देखा गया, जहां एक ओर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं मौसम में अचानक बदलाव के कारण सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >