जहानाबाद: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, छात्रावास निर्माण के लिए भूमि सीमांकन का दिया निर्देश

Jehanabad engineering college: जहानाबाद के जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, हुलासगंज का निरीक्षण किया. उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही, प्रस्तावित छात्रावास निर्माण के लिए भूमि सीमांकन के स्पष्ट निर्देश दिए.

Jehanabad engineering college: जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने हुलासगंज प्रखंड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर, शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई एवं परिसर की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया.

शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था, परिसर की स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया. उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रशासन को इनकी गुणवत्ता निरंतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालय के प्रस्तावित बालक छात्रावास एवं बालिका छात्रावास के लिए चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति एवं सीमांकन का अवलोकन करते हुए राजस्व कर्मियों एवं अमीन को स्पष्ट सीमांकन के साथ संशोधित नज़री नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सके.

संबंधित अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद के प्राचार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलासगंज, राजस्व कर्मी, अमीन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधा एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >