प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के आवेदन से अधिष्ठापन तक की प्रक्रिया में लाएं तेजी. डीडीसी

जहानाबाद में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक, सोलर पैनल अधिष्ठापन और आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

Jehanabad News: जहानाबाद जिले में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में 'प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा योजना से जुड़े वेंडर ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. बैठक के दौरान योजना के तहत आधिकारिक पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों, सोलर पैनल अधिष्ठापन (इंस्टॉलेशन) की अद्यतन स्थिति और यूएलए (ULA) मॉडल के अंतर्गत कुटीर ज्योति योजना के उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल लगाए जाने की प्रगति की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई.

वेंडरों को लाभुकों से व्यक्तिगत संपर्क करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष ने यूएलए मॉडल के तहत सोलर स्ट्रक्चर और सोलर पैनल अधिष्ठापन की धीमी गति पर ध्यान आकर्षित करते हुए संबंधित वेंडरों को इसमें तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने सभी वेंडरों को आदेशित किया कि वे 'प्रधानमंत्री सूर्यघर' पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करें. वेंडर लाभुकों को इस योजना से मिलने वाले वित्तीय व बिजली बचत संबंधी लाभों की पूरी जानकारी दें और जो भी लाभुक इच्छुक हों, उनके घरों में अविलंब सोलर पैनल का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराएं.

बैंकों को लोन आवेदन बिना ठोस कारण खारिज न करने की हिदायत

बैठक में बैंकिंग प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के तहत प्राप्त ऋण (लोन) आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाए. उन्होंने कहा कि बिना किसी उचित और ठोस कारण के आवेदनों को निरस्त न किया जाए. लाभुकों को आवश्यक बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराते हुए ऋण स्वीकृति (लोन अप्रूवल) की प्रक्रिया में गति लाने पर जोर दिया गया, ताकि वित्तीय रुकावटों के कारण सोलर पैनल लगाने में देरी न हो.

जिला व प्रखंड पदाधिकारियों को दिए गए लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पोर्टल पर नए आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं और पात्र नागरिकों से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक परिवारों को इस मुफ्त बिजली योजना से जोड़ें. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग, वेंडर और बैंक प्रतिनिधि आपसी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवेदन, लोन स्वीकृति और सोलर पैनल अधिष्ठापन की पूरी प्रक्रिया में तेजी लाएं और निर्धारित लक्ष्य को समय पर हासिल करें.

इस समीक्षा बैठक में निदेशक एनईपी, जिला विकास पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस और डीपीओ नमामि गंगे मौजूद रहे, जबकि अन्य सभी प्रखंडों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जुड़े.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >