Jehanabad : आपका वोट, आपकी आवाज का संदेश फैलाने का लिया संकल्प

मुख्य बाजार स्थित कायनात इंटरनेशनल स्कूल में भारत स्काउट्स और गाइड्स की ओर से विशेष मतदाता जागरूकता सभा का आयोजन किया गया.

Jehanabad Election. काको. मुख्य बाजार स्थित कायनात इंटरनेशनल स्कूल में भारत स्काउट्स और गाइड्स की ओर से विशेष मतदाता जागरूकता सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भूमिका निभाएं और मतदान के महत्व को समाज तक पहुंचाएं. सभा को संबोधित करते हुए शकील अहमद काकवी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें. मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है, जिसे हमें ईमानदारी और समझदारी से प्रयोग करना चाहिए. श्री काकवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी अलंकृता पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय की स्काउट्स और गाइड्स इकाई के सदस्य अब्दुल्ला अरफीन, निखिल वर्मा, सलोनी कुमारी और तैय्यबा सैयदा ने मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >