जहानाबाद: करकट के वेटिंग रूम में यात्रियों का बैठना हो रहा मुश्किल, गर्मी से हो रहें परेशान

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य चल रहा है, लेकिन यात्रियों को वर्तमान में बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी में करकट के अस्थायी प्रतीक्षालय में बैठना भी मुश्किल हो रहा है.

Jehanabad News : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य चल रहा है. हालांकि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बनाया गया अस्थायी करकट का प्रतीक्षालय यात्रियों की संख्या के मुकाबले काफी छोटा है और गर्मी में यहां बैठना भी मुश्किल हो रहा है.

अस्थायी प्रतीक्षालय में बढ़ी यात्रियों की परेशानी

नये स्टेशन भवन के निर्माण के लिए वर्षों पहले पुराने भवन को ध्वस्त कर दिया गया था. इसके बाद से यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म संख्या एक पर करकट का अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया गया है. तेज धूप और उमस के कारण यहां बैठना मुश्किल हो जाता है. सीमित जगह होने से कई यात्रियों को खुले में ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है.

अमृत भारत योजना के तहत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर नया भवन बनाया जा रहा है. इसमें पीआरएस, यूटीएस, आधुनिक प्रतीक्षालय, वेटिंग हॉल, प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर कैफेटेरिया, अतिरिक्त यात्री सुविधाएं और पोर्च का निर्माण किया जाएगा, ताकि यात्रियों के आगमन और प्रस्थान को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके. इस परियोजना पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

निर्माण कार्य से बदली स्टेशन की व्यवस्था

नये भवन के निर्माण के लिए पुराने स्टेशन भवन को पूरी तरह तोड़ दिया गया है. पहले यात्रियों के आने-जाने के लिए प्रतीक्षालय से रास्ता बनाया गया था, लेकिन अब भवन निर्माण के कारण वह भी बंद कर दिया गया है. फिलहाल प्लेटफॉर्म संख्या एक पर करकट का अस्थायी प्रतीक्षालय ही यात्रियों का सहारा है. हालांकि निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें आधुनिक और सुविधायुक्त स्टेशन भवन का लाभ मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >