पिंक बस सेवा का शुभारंभ, जहानाबाद से पटना जानेवाली महिलाओं व युवतियों को होगी सुविधा

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत समाहरणालय परिसर से पिंक बस सेवा का शुभारंभ किया गया है. यह बस सेवा विशेष रूप से छात्राओं और महिला यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन प्रदान करेगी.

Pink Bus Start : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत समाहरणालय परिसर से पिंक बस सेवा का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर सांसद सुरेन्द्र प्रसाद, विधायक घोसी ऋतुराज कुमार, डीएम छिरिङ वाई भूटिया एवं एसपी कोटा किरण कुमार सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पिंक बस को हरी झंडी दिखायी.

पटना–जहानाबाद–हुलासगंज मार्ग पर चलेगी बस

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित यह बस सेवा पटना–जहानाबाद–हुलासगंज मार्ग पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी. पिंक बस सेवा का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है. इसके माध्यम से विशेष रूप से छात्राओं एवं महिला यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक बस में कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है.

महिला कंडक्टर के साथ डिजिटल भुगतान की सुविधा

महिलाओं की सुविधा के लिए बस में प्रत्येक सीट के समीप मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, यात्रियों की सहायता एवं टिकटिंग के लिए महिला कंडक्टर तथा टिकट राशि के यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है.जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह बस सेवा विशेष रूप से हुलासगंज स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं की आवागमन संबंधी सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि छात्राएं सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में यात्रा कर सकें. पटना, जहानाबाद एवं हुलासगंज के बीच यात्रा करने वाली अन्य महिला यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >