Jehanabad : एनडीए सरकार ने अतिपिछड़ों का बढ़ाया मान-सम्मान : चंद्रवंशी

अरवल विधानसभा से एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार के समर्थन में पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि एनडीए की सरकार ने हमेशा ''सबका साथ, सबका विकास'' के नारे को अपनाया है और इस दिशा में राज्य और देश का समग्र विकास हुआ है.

Jehanabad Election. अरवल. अरवल विधानसभा से एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार के समर्थन में पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि एनडीए की सरकार ने हमेशा ””””सबका साथ, सबका विकास”””” के नारे को अपनाया है और इस दिशा में राज्य और देश का समग्र विकास हुआ है. खासकर, एनडीए के शासनकाल में अतिपिछड़ा समाज के लोगों के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कहा कि एनडीए सरकार ने अतिपिछड़ा समाज का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है, जिससे जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को अतिपिछड़ा समाज का अपार जनसमर्थन मिल रहा है. उन्होंने अरवल विधानसभा क्षेत्र के अतिपिछड़ा समाज के लोगों से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी मनोज कुमार को अपना समर्थन दें और उन्हें विधानसभा भेजने का काम करें, ताकि उनका विकास और मान-सम्मान बढ़ सके. वहीं, एनडीए प्रत्याशी मनोज कुमार ने कहा कि पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी मेरे गार्जियन की तरह हैं और उनका आशीर्वाद मुझे प्राप्त है. उन्होंने अतिपिछड़ा समाज के लोगों से वादा किया कि वह उनके विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार हैं. मनोज कुमार ने यह भी कहा कि अगर वह समाज की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, तो वह फिर कभी वोट मांगने नहीं आयेंगे. इस अवसर पर आनंद चंद्रवंशी, परमानंद कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, मुनि चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, संजय निषाद, रामभू पंडित, जयकेश ठाकुर, दिनेश पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >