Jehanabad : सास ने बहू को मारपीट कर किया जख्मी

नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मदारपुर में बच्चा को घर में जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में मारपीट हुई. मारपीट की घटना में छोटी सास ने बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मदारपुर में बच्चा को घर में जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में मारपीट हुई. मारपीट की घटना में छोटी सास ने बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में खुशबू कुमारी ने नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 14 जुलाई को मेरी छोटी सास रूपा देवी के घर में मेरा छोटा बच्चा चला गया था. इसकी वजह से छोटी सास व उसकी बेटी विवाद कर गाली-गलौज करते हुए छत से ईंट फेंका जिससे मैं लहूलुहान हो गयी. इस क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने घंटी से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और सोने का मंगलसूत्र समेत कई आभूषण छीन लिया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग पहले भी कई बार मारपीट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >