जहानाबाद के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में भीषण आग, 41 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख, घंटों की मशक्कत के बाद बुझी आग

जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर स्थित वरुण इंटरप्राइजेज प्लांट में भीषण आग लगने से 41 लाख का नुकसान हुआ। दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जहानाबाद. शहर के निजामुद्दीनपुर स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में वरुण इंटरप्राइजेज मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि फैक्ट्री से उठता धुआं और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री बंद थी, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

सुबह फैक्ट्री की खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. आग इतनी विकराल थी कि उसे नियंत्रित करने में अग्निशमन कर्मियों को घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.

करीब 41 लाख रुपये की संपत्ति जलकर हुई राख

फैक्ट्री मालिक राजेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह सभी कर्मचारी शाम को काम खत्म कर फैक्ट्री बंद करके घर चले गए थे. बुधवार सुबह आग लगने की सूचना मिली. उनके अनुसार इस हादसे में मशीनें, कच्चा माल और अन्य सामान सहित करीब 41 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मनोज पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >