संवाददाता, जहानाबाद/काको खपुरा गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर उपजे तनाव में क्रिकेट खेलने पहुंचे एक युवक को गोली मार दी. गोली से घायल युवक खपुरा गांव का रहने वाला गुड्डू कुमार बताया जाता है जिसके दाहीने पैर के जांघ में गोली लगी है. गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया तथा लोग इधर-उधर भागने लगे. गोली से घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
मामूली विवाद में क्रिकेट खेल रहे युवक को मारी गोली, पीएचसीएच रेफर

मामूली विवाद में क्रिकेट खेल रहे युवक को मारी गोली, पीएचसीएच रेफर
Copied link
Man shot dead while cricket petty disput