जमुना नदी में डूबने से युवक की गयी जान

शुक्रवार की देर शाम मखदुमपुर बाजार से गुजरे जमुना नदी के कृष्ण वंशी घाट के समीप नदी के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक हेमराजबिगहा गांव निवासी गोलू कुमार बताया जाता है.

मखदुमपुर. शुक्रवार की देर शाम मखदुमपुर बाजार से गुजरे जमुना नदी के कृष्ण वंशी घाट के समीप नदी के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक हेमराजबिगहा गांव निवासी गोलू कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार हेमराजबिगहा निवासी गोलू जमुना नदी किनारे शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए गया था, तभी उसका पैर फिसल गया जिससे नदी में जा गिरा. वहीं नदी में अधिक पानी होने के कारण वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस बाबत नगर पंचायत के वार्ड पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि युवक नदी किनारे शौच के लिए गया था. इसी दौरान घटना हो गई. वहीं उन्होंने कहा कि घटना के चार घंटा बाद स्थानीय स्तर के पदाधिकारी पहुंचे जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >