Jehanabad : ट्रेन से कट कर युवक की मौत

सामोचक के समीप पटना -गया रेलखण्ड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम गया से पटना की ओर पैसेंजर ट्रेन जा रही थी.

मखदुमपुर. सामोचक के समीप पटना -गया रेलखण्ड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम गया से पटना की ओर पैसेंजर ट्रेन जा रही थी. इसी बीच सामोचक के समीप रेलवे पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. वहीं खबर लिखने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. लोगों ने मामले को लेकर मखदुमपुर थाने को सूचित कर दिया है.

महिला बोगी में यात्रा करते छह धराये

जहानाबाद नगर. जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 6 पुरुष यात्री समेत 15 को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी छह पुरुष यात्री धराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >