Jehanabad : सब जूनियर नेशनल खो-खो के लिए जहानाबाद टीम का किया गया चयन

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन हरियाणा के थिम पार्क, कुरूक्षेत्रा में आयोजित किया जायेगा,

जहानाबाद नगर

. खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन हरियाणा के थिम पार्क, कुरूक्षेत्रा में आयोजित किया जायेगा, जिसमें बिहार टीम के गठन के लिये राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता-2026 के आधार पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जो 25-26 जनवरी का आयोजन रेडिएंट इंटरनेशनल स्कुल, खगौल रोड, दानापुर, पटना में आयोजन किया जाना है. इस प्रतियोगिता के लिए जहानाबाद जिला के खो-खो टीम का एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता में जिले के 15 स्कूल के खिलाड़ियों ने 85 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और इस चयन प्रतियोगिता के आधार जिले का टीम का गठन किया गया. जिला खो-खो संघ के सचिव कौशल किशोर की देखरेख में खेल भवन गांधी मैदान के समीप खो-खो ग्राउंड पर संपन्न हुआ. चयनित खिलाड़ियों की सूची बालक वर्ग में हिमांशु, सूरज, रिशु, सत्यम, दिवाकर, बली, साहिल, राज कुमार, शिवम, रोहित, विक्की, प्रिंस, और कुंदन भारती, कोच राजीव कुमार, मैनेजर कौशल कुमार, बालिका वर्ग में ब्यूटी, खुशबू, हेतवी, सुषमा, खुशी, रूपा, साधना, सिम्पी, काजल, गुड़िया, गुंजा, शिवानी, पूजा, कोच कुमारी अंचल रॉय, मैनेजर आदिति रानी को बनाया गया है जो 25 से 26 जनवरी को रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल, खगौल रोड दानापुर पटना में जो बिहार राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता में भाग लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >