जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज में देरी, युवती की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप और तोड़फोड़

Jehanabad News: जहानाबाद सदर अस्पताल में युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ की. डॉक्टर पर लापरवाही और इलाज में देरी के गंभीर आरोप लगाए गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की.

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News: जहानाबाद सदर अस्पताल में पेट दर्द के इलाज के लिए लाई गई युवती की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की. स्थिति बिगड़ने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौके से हट गए.

मरीज को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि युवती ऋचा कुमारी को परसबिगहा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव से गंभीर पेट दर्द के बाद अस्पताल लाया गया था. उनका कहना है कि समय पर इलाज उपलब्ध नहीं कराया गया और डॉक्टर स्वयं मरीज को देखने नहीं पहुंचे.

नर्स के जरिए इलाज कराने का आरोप

परिजनों के अनुसार, मरीज को सीधे डॉक्टर की बजाय नर्स के पास भेज दिया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना सही जांच के दवा लिख दी गई. इस दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ अनजान लोगों को मरीज को देखने भेजे जाने से स्थिति और भ्रमित हो गई.

डॉक्टर पर डांटने और अनदेखी का आरोप

परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर से मरीज को देखने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें डांटकर वापस भेज दिया, जिससे इलाज में और देरी हुई और युवती की हालत बिगड़ती चली गई.

अस्पताल में बवाल

युवती की मौत के बाद अस्पताल में बवाल

इलाज में कथित लापरवाही के चलते युवती की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दी. अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्टाफ पीछे हट गया.

Jehanabad News: पुलिस ने संभाला हालात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने परिजनों से लिखित शिकायत देने को कहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

परिजनों की कार्रवाई की मांग

परिजनों ने दोषी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है और न्याय मिलना चाहिए.

ALSO READ: जहानाबाद सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, आगजनी, डॉक्टर पर हमला और तोड़फोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >