करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

Jehanabad News: करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल. जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर टाली गांव में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Jehanabad News: (संजय अनुराग) जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर टाली गांव में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

घर में ढलाई कार्य के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि नीतीश कुमार के घर में ढलाई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान वह ढलाई कार्य के लिए बिजली का तार इधर-उधर कर रहा था. तभी तार में कहीं कट रहने के कारण वह अचानक करंट की चपेट में आ गया. तेज बिजली का झटका लगते ही वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार युवक का इलाज जारी है.

ALSO READ: India Post की नई फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 लॉन्च, अब पार्सल और COD डिलीवरी से होगी तगड़ी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >