जहानाबाद में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा युवक को पुलिस ने दबोचा, देशी पिस्टल, मैगजीन और मोबाइल बरामद

Jehanabad News : जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार साथी की तलाश की जा रही है.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News : मखदुमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बीज गुणक कृषि फार्म के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर कृषि फार्म की दक्षिणी बाउंड्री के पास छिपने का प्रयास करने लगा.

तलाशी में मिला देशी पिस्टल और मैगजीन

सशस्त्र बल के सहयोग से युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अरूण कुमार (23 वर्ष), पिता उदय कुमार, निवासी सामोचक, थाना मखदुमपुर बताया. तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन तथा जेब से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

फरार साथी की तलाश में छापेमारी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि पिस्टल उसके पास है, जबकि गोली उसके एक दोस्त के पास है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने संबंधित युवक के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में मखदुमपुर थाना कांड संख्या 518/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अरूण कुमार (23 वर्ष)
  • पिता : उदय कुमार
  • निवासी : सामोचक, थाना मखदुमपुर, जिला जहानाबाद

बरामदगी

  • 01 देशी पिस्टल
  • 01 मैगजीन
  • 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >