जहानाबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Jehanabad News: Jehanabad News: (अशोक कुमार) जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभना स्थित बाईपास के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई.

Jehanabad News: (अशोक कुमार) जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभना स्थित बाईपास के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान परस बीघा थाना क्षेत्र के दयाली बीघा गांव निवासी द्रोपदी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

मसौढ़ी जा रही थीं महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्रोपदी देवी अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दयाली बीघा गांव से Masaurhi किसी आवश्यक कार्य से जा रही थीं. इसी दौरान बभना स्थित बाईपास के पास तेज रफ्तार एक अन्य मोटरसाइकिल ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से हुई घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि द्रोपदी देवी मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया.

इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने द्रोपदी देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: Census 2027: अरवल में जनगणना कार्य का फील्ड निरीक्षण, निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा; दिए सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >