जहानाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान: पुलिस ने 7 दिनों में वसूला 3 लाख से अधिक का जुर्माना

Jehanabad News: जहानाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया. इस विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले में विभिन्न प्रकार के वाहनों से कुल 3 लाख 4 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काटा गया है. खबर को डिटेल में पढ़ने के लिए नीचे जाएं…..

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जहानाबाद जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. पुलिस अधीक्षक (SP) अपराजित लोहान के विशेष दिशा-निर्देश के बाद जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थानों की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पिछले महज एक सप्ताह के भीतर जिले के विभिन्न हिस्सों से करीब तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है.

अभियान के तहत जहानाबाद शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहों सहित जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में नाकेबंदी की गई. इस दौरान पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड (RC), टैक्स टोकन, फिटनेस सर्टिफिकेट, रूट परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के साथ-साथ सीट बेल्ट और हेलमेट की सघन जांच की.

बगैर लाइसेंस और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सबसे बड़ा ऐक्शन

यातायात पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पिछले 7 दिनों के भीतर पूरे जिले में कुल 3 लाख 4 हजार रुपये का चालान काटा गया है. इसमें सबसे अधिक कार्रवाई शहरी क्षेत्र में देखने को मिली, जहां नियमों को ताक पर रखकर गाड़ी दौड़ाने वाले पकड़े गए.

शहरी क्षेत्र में कटे चालान का डिटेल्स…..

  • यातायात नियमों का आम उल्लंघन: 71,000 हजार रुपये का सबसे बड़ा जुर्माना.
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL): बगैर वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों से 55,000 हजार रुपये वसूले गए.
  • बिना इंश्योरेंस (बीमा): इंश्योरेंस फेल होने पर वाहनों से 46,000 हजार रुपये का फाइन.
  • रॉन्ग साइड ड्राइविंग (गलत दिशा): जान जोखिम में डालकर गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर 41,000 हजार रुपये का चालान.
  • बिना हेलमेट बाइक सवारी: बिना हेलमेट के फर्राटा भरने वाले बाइकर्स से 37,000 हजार रुपये वसूले गए.
  • नो पार्किंग: प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने पर 13,500 रुपये का जुर्माना.
  • बिना नंबर प्लेट व ट्रिपल राइडिंग: बिना नंबर प्लेट पर 3,500 रुपये और तीन सवारी बैठाने पर 3,000 रुपये का फाइन.

ग्रामीण इलाकों में भी चला हंटर, एसपी बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस अभियान का असर सिर्फ शहर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी सघन जांच चलाई गई. ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग थाना इलाकों से कुल 34,000 रुपये का चालान काटा गया है.

पुलिस प्रशासन के इस सख्त रवैये से वाहन चालकों और खासकर बिना हेलमेट व बिना कागजात के घूमने वाले हुड़दंगी युवकों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने आम जनता और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे सड़कों पर चलते समय सभी वैध कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई और सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: पटना के इस ऐतिहासिक मंदिर का होगा कायाकल्प, एसडीओ ने अतिक्रमणकारियों को दिया 4 दिन का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >