जहानाबाद नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी बने गोपाल कुमार, संभाला पदभार

जहानाबाद नगर परिषद को आखिरकार एक स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी मिल गया है. गोपाल कुमार ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार को दिया गया था.

Jehanabad Nagar Parishad: नगर परिषद जहानाबाद के नए कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही नगर परिषद को स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी मिल गया. इससे पहले जिला परिवहन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

गोपाल कुमार इससे पहले दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. नगर विकास विभाग के आदेश के बाद उन्हें जहानाबाद नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाकर भेजा गया है.

दीनानाथ सिंह के स्थानांतरण के बाद बनी थी स्थिति

इससे पहले दीनानाथ सिंह जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी थे. पिछले वर्ष उनका स्थानांतरण रजौली, नवादा नगर परिषद में किया गया था. दीनानाथ सिंह ने स्थानांतरण के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था. इसके बाद उनका स्थानांतरण स्थगित हो गया था.

इस बीच जहानाबाद में नए जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया के आने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह छुट्टी पर चले गए थे. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार को दिया गया था.

नगर विकास विभाग ने जारी किया था आदेश

पटना उच्च न्यायालय द्वारा दीनानाथ सिंह की ओर से दायर वाद को निरस्त किए जाने के बाद नगर विकास विभाग ने तीन सितंबर को आदेश जारी किया. इसमें दीनानाथ सिंह को अविलंब रजौली, नवादा नगर परिषद में योगदान देने का निर्देश दिया गया.

इसी आदेश में गोपाल कुमार को जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्य करने का निर्देश दिया गया था. आदेश के आलोक में गोपाल कुमार ने सोमवार को जहानाबाद नगर परिषद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया.

मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों ने किया स्वागत

नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने गोपाल कुमार को नगर परिषद का कार्यभार सौंपा. इस मौके पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपा देवी और उप मुख्य पार्षद पिंटू रजक समेत अन्य वार्ड पार्षद मौजूद रहे.

मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों ने गोपाल कुमार को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अनुराग

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >