जहानाबाद में 17 अगस्त से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने एसपी से लगायी बरामदगी की गुहार

जहानाबाद के परसबिगहा से लापता नाबालिग बच्ची की बरामदगी के लिए परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जहानाबाद. परसबिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 अगस्त को नाबालिग बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है. काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर परेशान परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर उसकी बरामदगी की गुहार लगायी है.

एसपी से मिलकर परिजनों ने लगायी न्याय की गुहार

नाबालिग के माता-पिता ने एसपी को लिखित शिकायत देकर बच्ची को जल्द बरामद करने की मांग की है. शिकायत में बताया गया है कि उनकी बच्ची 17 अगस्त को घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका.

मोबाइल नंबर से बातचीत का मिला सुराग

परिजनों के अनुसार, खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि बच्ची एक मोबाइल नंबर धारक से बातचीत करती थी. उक्त मोबाइल नंबर का धारक राजा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप रहने वाला बताया गया है. इसके बाद परिजन उक्त युवक के घर पर पहुंचे.

घर पहुंचने पर युवक और मोबाइल दोनों मिले बंद

शिकायत के अनुसार, जब परिजन युवक के घर पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं था. उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला. इसके बाद परिजनों का संदेह और बढ़ गया. उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बच्ची की बरामदगी की मांग की है.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

नाबालिग के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस मोबाइल नंबर और अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है. बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

अरवल: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों को मिली आर्थिक सहायता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >