जहानाबाद : काको में तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

काको के दक्षिणी गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो और स्कूटी की टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काको. भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी गांव के समीप मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पटना जा रहे थे पति-पत्नी

स्थानीय लोगों के अनुसार हुलासगंज थाना क्षेत्र के खौना गांव निवासी गौरव कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ स्कूटी से पटना जा रहे थे. इसी दौरान दक्षिणी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर में स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में स्कूटी का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baikunth kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >