पूर्व राजद विधायक सच्चिदानंद यादव की हालत नाजुक, ब्रेन हेमरेज के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद के पूर्व राजद विधायक प्रोफेसर सच्चिदानंद यादव को ब्रेनहेमरेज के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Former RJD MLA Suffers Brain Hemorrhage : जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक एवं सदर प्रखंड के ईमलियाचक निवासी प्रोफेसर सच्चिदानंद यादव की हालत ब्रेन हेमरेज के बाद नाजुक बनी हुई है. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 22 अगस्त को पटना के मेडीवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की विशेष टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

इलाज के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार

अस्पताल में उपचार के बाद उनकी स्थिति में कुछ सुधार बताया जा रहा है, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार अभी उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है. पूर्व विधायक के अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में चिंता का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

मगध विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष हैं सच्चिदानंद

प्रोफेसर सच्चिदानंद यादव वर्तमान में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अर्थशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. पूर्व विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनसे मिलने वालों का सिलसिला भी जारी है.

पटना अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जानने वालों में राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, एससी-एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी, राजद जिला महासचिव विनोद यादव, राजद नेता सूर्यदेव यादव, पूर्व मुखिया सुरेश यादव समेत दर्जनों लोग शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अनुराग

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >