जहानाबाद में चला बुलडोजर, अरवल मोड़ से अस्पताल मोड़ तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद में प्रशासन ने अरवल मोड़ से अस्पताल मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोजर से अवैध दुकानें और झोपड़ियां गिराई गईं, जिससे हड़कंप मच गया।

जहानाबाद. शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार की सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा और प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत अरवल मोड़ से हुई.

अस्पताल मोड़ तक हटाया गया अतिक्रमण

नगर परिषद की टीम ने अरवल मोड़ से अस्पताल मोड़ और राजाबाजार के बीच सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया. इस दौरान कई अस्थायी दुकानें, गुमटियां और दुकानों के आगे बने शेड को बुलडोजर की मदद से हटाया गया. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे जमा अतिक्रमण को हटाने के लिए मजदूरों और पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी.

अरवल मोड़ पर अतिक्रमण हटाते नगर परिषद का बुलडोजर आज कौन हटाए जाने के दौरान टूटा ठेला | Prabhat Khabar Network

पहले दी गयी थी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

प्रशासन के अनुसार, जिलाधिकारी छिरिड़ बाई भूटिया के निर्देश पर नगर परिषद ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. इसके बाद कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद हटा लिया, लेकिन कई लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया. इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया.

बुलडोजर देखकर खुद दुकान हटाने लगे लोग

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदारों और ठेला संचालकों में हड़कंप मच गया. कुछ लोगों ने बुलडोजर की कार्रवाई से पहले ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया. वहीं, नगर परिषद की टीम ने बाकी अतिक्रमण को बुलडोजर और मजदूरों की मदद से हटा दिया.

ठेला तोड़ने का लगाया आरोप

अभियान के दौरान कुछ ठेला वेंडरों ने अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर सड़क किनारे लगे ठेले को तोड़ने का आरोप लगाया. बताया गया कि ठेला हटाते समय बुलडोजर की चपेट में आने से वह टूट गया. कार्रवाई के दौरान सब्जियों से भरे कई कैरेट भी जब्त किये गये.

शहर की सड़कों पर लंबे समय से अतिक्रमण

जहानाबाद शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. पटना-गया एनएच-22 और एनएच-33 से जुड़े इलाकों में सड़क किनारे फुटपाथ की दुकानें, गुमटियां और ठेले लगाये जाते हैं. कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे बड़े-बड़े शेड बनाकर सामान सजा रखा है.

अरवल मोड़ पर अतिक्रमण हटाते नगर परिषद का बुलडोजर आज कौन हटाए जाने के दौरान टूटा ठेला | Prabhat Khabar Network

सरकारी जमीन पर भी चल रहीं दुकानें

शहर में कई जगह सरकारी जमीन पर बालू और गिट्टी की दुकानें संचालित होने की बात सामने आती रही है. इसके अलावा सड़क किनारे गैराज, टायर रिपेयरिंग सेंटर और होटल भी खुले हुए हैं. कुछ स्थानों पर सरकारी जमीन पर लकड़ी के बोटे और एस्वेस्टर की चादरें रखी गयी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही है.

कार्रवाई के बाद फिर लौटता है अतिक्रमण

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन जब भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है, उसके कुछ समय बाद दुकानदार फिर उसी जगह पर कब्जा कर लेते हैं. ऐसे में अब सवाल यह है कि बुधवार को हटाया गया अतिक्रमण कितने दिनों तक सड़क को साफ रख पाता है. अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो प्रशासन को फिर से कार्रवाई करनी पड़ सकती है.

VIDEO NEET Protest Bihar: प्रदर्शनकारियों की भीड़ में फंसा कांस्टेबल, AK-47 से चली गोली, सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, देखिए पूरी रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >