देशभक्ति के रंग में रंगा जहानाबाद, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में गीतों से गूंज उठा अब्दुल बारी नगर भवन; भावुक हुए दर्शक

जहानाबाद में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद दिलाया.

Ek Sham Shaheedon ke Naam : जहानाबाद नगर में देश के अमर शहीदों की याद में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला. जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्थानीय अब्दुल बारी नगर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पटना आकाशवाणी और दूरदर्शन से जुड़े कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को भावुक और जोशीला बना दिया.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष धीरज कुमार, लोक निवारण क्षेत्र पदाधिकारी, गृह विभाग, बिहार सरकार-सह-सैनिक कल्याण निदेशालय राजेश वर्मा, जिला सूचना एवं जन-संपर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी होम इरफान, वरीय उप समाहर्ता नेहा कुमारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

देशभक्ति गीतों से गूंज उठा नगर भवन

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों के साथ हुई. जैसे-जैसे कलाकारों ने मंच संभाला, नगर भवन में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ता गया. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने शहीदों के त्याग और देश के प्रति उनके समर्पण की याद दिला दी.

कई गायिकों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी

गायक ब्रजेश कुमार ने ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ और ‘चिट्ठी आई है’ जैसे गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया. उनकी प्रस्तुति के दौरान नगर भवन में देशभक्ति का माहौल और गहरा हो गया.

पॉलिटेक्निक छात्रों की बल्ले-बल्ले: गया में आज से रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्लेसमेंट ड्राइव शुरू, 2000 छात्रों को 4 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वहीं गायिका साधना ने ‘हर करम अपना करेंगे’ और ‘ऐ वतन तेरे लिए’ सहित कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. इन गीतों के जरिए उन्होंने वीर जवानों के साहस और देश के प्रति समर्पण को स्वर दिया.

गायक अशोक कुमार ने भी देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता से जुड़े गीत प्रस्तुत किए. उनकी प्रस्तुतियों ने लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता की भावना को मजबूत किया.

WATCH VIDEO: पटना में गंगा ने तोड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड! गांधी घाट पर पहुंचा जलस्तर, शहर पर मंडराया बाढ़ का खतरा

नृत्य प्रस्तुति ने भी जीता दर्शकों का दिल

कार्यक्रम के दौरान सतेंद्र कुमार की देशभक्ति भाव पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों को भावविभोर कर दिया. मंच पर उनकी प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा. गीत, संगीत और नृत्य के बीच पूरा कार्यक्रम शहीदों की याद और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ा रहा.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में वाद्ययंत्रों पर कलाकारों ने भी शानदार संगत दी. की-बोर्ड पर सरोज कुमार सुमन, ढोलक एवं तबला पर रंजीत कुमार और ऑक्टोपैड पर नंदन कुमार ने अपनी कला से कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया.

शहीदों के त्याग और साहस को किया नमन

‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा और सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था. कार्यक्रम के जरिए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.

सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को शहीदों के बलिदान की याद दिलाई. कार्यक्रम के समापन तक नगर भवन देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा. इस आयोजन ने लोगों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया.

शहीद मनीष के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, छोटी बेटी को गोद में लेकर हुए भावुक, बड़ी बेटी से पढ़ाई की ली जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >