Jehanabad : 1255 केंद्रों पर उपलब्ध है पेयजल की सुविधा

डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आइसीडीएस तथा महिला विकास निगम से संबंधित कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आइसीडीएस तथा महिला विकास निगम से संबंधित कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला विकास निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान एफआरसी (फूड रेशन कार्ड) पोर्टल पर लाभार्थियों के आधार नम्बर एवं फोटो मिलान की स्थिति की प्रखंडवार गहन समीक्षा की गई. जिन प्रखंडों में लाभार्थियों की जानकारी का आधार से मिलान नहीं हो सका, वहां संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं के विरुद्ध दायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये गये. कुछ पर्यवेक्षिकाओं द्वारा बताया गया कि आधार नंबर सही होने के बावजूद पोर्टल पर फोटो मिलान नहीं हो पाने से इंट्री नहीं हो पा रही है. डीएम ने निर्देशित किया कि ऐसे लाभार्थियों को संबंधित प्रखंड के आधार केंद्र पर ले जाकर डाटा का यथाशीघ्र सुधार कराया जाए. समीक्षा के क्रम में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक आयोजित कर कार्यों की स्थिति की समीक्षा करें तथा उसका विवरण (प्रोसिडिंग) कार्यालय को उपलब्ध कराएं.

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं प्रतिदिन कम से कम एक आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करें तथा सेविका-सहायिका के साथ बैठक कर कार्यों की स्थिति की समीक्षा करें. निरीक्षण के दौरान यादृच्छिक रूप से 5 लाभार्थियों की भौतिक जांच करना भी अनिवार्य किया गया है. बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों की मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गयी. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सिलिंग फैन लगाये जाने का निर्देश दिया गया. पेयजल व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी दी गयी कि 1278 केंद्रों में से 1255 केंद्रों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. वहीं शेष केन्द्रों पर भी शीघ्र नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >