Jehanabad : कुर्था में युवती ने पुल से लगायी छलांग, घायल

धमौल गांव की युवती ने नदी में छलांग लगा दी जिससे उक्त युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी.

कुर्था. धमौल गांव की युवती ने नदी में छलांग लगा दी जिससे उक्त युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उसे कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवती घर से दो दिन से लापता थी. वहीं दोपहर को धमौल गांव में बने पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने आनन-फानन में उक्त युवती को नदी से बाहर निकाल कर कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >