ड्रम से चावल निकालते समय सांप ने डसा, जहानाबाद में महिला की मौत

Jahanabad News: जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में घर के अंदर ड्रम से चावल निकालते समय एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस […]

Jahanabad News: जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में घर के अंदर ड्रम से चावल निकालते समय एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

घर के अंदर छिपे सांप के डसने से दर्दनाक हादसा

जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर के भीतर जहरीले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

ड्रम से चावल निकालते वक्त सांप ने किया हमला

मृतका की पहचान महापति देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम वह घर में खाना बनाने के लिए ड्रम से चावल निकाल रही थीं, तभी नीचे छिपे सांप ने उन्हें डस लिया.

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

सांप के काटते ही महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की प्रक्रिया जारी है.

ALSO READ: केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर 12 लाख की हुई निकासी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >