SP की सख्ती के बाद अचानक एक्शन में आई पुलिस, देर रात तक केस डायरी लिखते दिखे पुलिस अधिकारी

Jahanabad News: जहानाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के कड़े निर्देश के बाद सभी थानों में पुलिस अधिकारी देर रात तक लंबित मामलों की केस डायरी लिखते नजर आए. एसपी ने विभिन्न थानों में लंबित कांडों के निष्पादन में शिथिलता पर गहरी नाराजगी जताई है.

Jahanabad News: (संजय अनुराग) जहानाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के कड़े निर्देश के बाद सभी थानों में पुलिस अधिकारी देर रात तक लंबित मामलों की केस डायरी लिखते नजर आए. एसपी ने विभिन्न थानों में लंबित कांडों के निष्पादन में शिथिलता पर गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस पदाधिकारियों और विभिन्न मामलों के अनुसंधान अधिकारियों को लंबित मामलों में जल्द कांड प्रतिवेदन तैयार कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. SP के निर्देश के बाद जिले के सभी थानों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ने सख्त लहजे में कहा है कि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले पुलिस अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. चेतावनी के बाद जिले के सभी पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और सामूहिक रूप से देर रात तक केस डायरी लिखने का कार्य शुरू कर दिया गया. सभी थानों के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांड दैनिकी (Case Diary) का लेखन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जा रहा है.

पारदर्शिता और त्वरित न्याय पर जोर

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, जवाबदेही तय करना और मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है. एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना जहानाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से हर मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है.

ALSO READ: Patna University के छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज से भरें PG Semester परीक्षा फॉर्म, जानें अंतिम तारीख.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >