मखदुमपुर कब्रिस्तान से हाई मास्ट लाइट की चोरी अज्ञात चोर बिजली का तार और पानी का पाइप भी ले गए, पुलिस जांच में जुटी

Jahanabad News: मखदुमपुर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने कंसारा स्थित कब्रिस्तान में लगे हाई मास्ट लाइट, बिजली के तार और पानी के पाइप की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी है.

Jahanabad News: (रमेश कुमार) मखदुमपुर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने कंसारा स्थित कब्रिस्तान में लगे हाई मास्ट लाइट, बिजली के तार और पानी के पाइप की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी है. जानकारी के अनुसार, कब्रिस्तान में लगे हाई मास्ट लाइट को ऊंचाई से उतारकर चोरी कर लिया गया। इसके साथ ही वहां लगे बिजली के तार और मोटर से जुड़ा पानी का पाइप भी गायब मिला.

ग्रामीणों को मिली चोरी की जानकारी

कब्रिस्तान में लगे हाई मास्क लाइट की चोरी

कब्रिस्तान के इंतजामिया हसीब अंसारी ने बताया कि बीते दिन कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे थे। उन्हीं लोगों ने कब्रिस्तान में चोरी होने की सूचना दी. इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे और छानबीन की. जांच के दौरान पता चला कि हाई मास्ट लाइट, बिजली के तार और पानी के पाइप चोरी कर लिए गए हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कब्रिस्तान में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

ALSO READ: हाईवा-ट्रक की टक्कर के बाद थम गई रफ्तार, गांधी सेतु पर लगा लंबा जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >