जहानाबाद में जिले में LPG आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

Jahanabad News:जहानाबाद जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की है. आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय है.

Jahanabad News: जहानाबाद जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. प्रशासन के अनुसार जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें.

LPG आपूर्ति पर प्रशासन की समीक्षा बैठक

डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिले की 19 गैस एजेंसियों की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई.

पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति सामान्य

प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 14811 गैस बुकिंग के मुकाबले 6734 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. इसके अलावा 2706 सिलेंडर एजेंसियों को वितरण के लिए दिए गए हैं और औसत डिलीवरी अवधि 4.93 दिन है.

अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जिले में अब तक 769 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध कालाबाजारी या जमाखोरी की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

24×7 कंट्रोल रूम से शिकायतों का समाधान

जिले में 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष कार्यरत है, जिसका नंबर 06114-223013 है. प्राप्त शिकायतों का तुरंत निष्पादन किया जा रहा है. अब तक एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसका समाधान किया जा रहा है.

होटल और रेस्टोरेंट पर सख्त निगरानी के निर्देश

प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में एलपीजी शुल्क या अतिरिक्त वसूली पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

जनता से अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस बुकिंग से बचें.

ALSO READ: अरवल में खरीफ कर्मशाला में कृषि योजनाओं पर जोर, किसानों तक पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने के निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >