Jehanabad : डिस्पैच सेंटरों की तैयारियों का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे ने शनिवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के साथ संयुक्त रूप से अरवल व कुर्था विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाये गये डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सचिव ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में की गयी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की.

Jehanabad Election. अरवल. भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे ने शनिवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के साथ संयुक्त रूप से अरवल व कुर्था विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाये गये डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सचिव ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में की गयी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. उन्होंने मतदान सामग्रियों के वितरण की प्रक्रिया, कर्मियों के आवागमन, वाहनों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं संचार व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपादित किए जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि डिस्पैच सेंटरों पर सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मतदान सामग्री के वितरण और प्राप्ति की प्रत्येक प्रक्रिया का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटरों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं. कर्मियों के ठहराव, वाहनों की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी सभी सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गयी हैं. पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने जानकारी दी कि डिस्पैच सेंटरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित नोडल अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >