विश्व मलेरिया दिवस पर समुदाय को दी गयी मच्छरों से होने वाले रोगों की जानकारी

मलेरिया एक जानलेवा रोग है. मलेरिया मच्छर के काटने से होता है. इस रोग के लक्षणों तथा बचाव के प्रति जागरूकता जरूरी है.

जहानाबाद नगर. मलेरिया एक जानलेवा रोग है. मलेरिया मच्छर के काटने से होता है. इस रोग के लक्षणों तथा बचाव के प्रति जागरूकता जरूरी है. इसे लेकर शुक्रवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों तथा शिक्षण संस्थानों पर मलेरिया हमारे साथ समाप्त होगा, पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन की थीम के साथ विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया. इस क्रम में मखदूमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कुमरडीह आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रोगी हितधारक मंच के माध्यम से समुदाय में मच्छरों से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया. वहीं सिकरिया स्थित श्याम नर्सिंग स्कूल में रोग संबंधी क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कर मलेरिया सहित फाइलेरिया व चमकी बुखार आदि रोगों से बचाव पर चर्चा की गयी.

बुखार रहे तो मलेरिया की जांच जरूर कराएं :

मखदुमपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार अखौरी ने बताया कि रोगी हितधारक मंच के द्वारा समुदाय के लोगों को जोड़ कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर चर्चा की जाती है ताकि समुदाय में रोग के प्रति जागरूकता बढ़े. साथ ही उन्हें अस्पतालों में मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया जाता है. बताया कि मलेरिया प्लाजमोडियम परजीवी से संक्रमित मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से होता है. मलेरिया किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है. मलेरिया की वजह से तेज बुखार आता है. ऐसी स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. यह बुखार दिमाग पर भी चढ़ जाता है. लंबे समय तक मलेरिया का इलाज नहीं कराने से रोगी की मौत भी हो सकती है. इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक मो शाहनवाज हुसैन, बीसीएम विकास कुमार, रोगी हितधारक मंच के सदस्य सीएचओ आंसू कुमारी, आशा फैसिलीटेटर मीना कुमार, जीविका से रिंकी कुमारी व अन्य मौजूद रहे.

नर्सिंग स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन : सिकरिया के श्याम नर्सिंग स्कूल के प्रधानाध्यापक विनय सिंह ने बताया कि रोगी हितधारक मंच के माध्यम से मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बताया कि समुदाय में लोगों को मच्छरदानी के उपयोग को लेकर जागरूक होना चाहिए. घर के आसपास जलजमाव वाली जगहों को मिट्टी से भर दें. जलजमाव वाले स्थान पर केरोसिन तेल या डीजल डालें ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके. घर के आस-पास बहने वाली नाले की साफ-सफाई करते रहें. सीएचओ मोनी कुमारी ने कहा कि मलेरिया की जांच की सुविधा एचडब्ल्यूसी पर उपलब्ध है. इस मौके पर इस मौके पर उपप्रधानाध्यापक तथा विभागाध्यक्ष निशांत कुमार व अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >