अरवल में दीवार गिरने से 66 वर्षीय वृद्ध घायल, इलाज के दौरान मौत

अरवल जिले के महेंदिया थाना क्षेत्र के टेरी गांव में बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 66 वर्षीय भरत सिंह की मौत हो गई. गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण घर की मरम्मत नहीं हो सकी थी.

Arwal News : अरवल जिले के महेंदिया थाना क्षेत्र के टेरी गांव में लगातार बारिश के बीच जर्जर मकान की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल 66 वर्षीय भरत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

बारिश के बीच दलान की दीवार गिरी, मलबे में दबे बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को भरत सिंह अपने घर के बाहर बने पुराने दलान में बैठे थे. लगातार बारिश के कारण जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए. ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया.

एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय सरपंच अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में भरत सिंह के सीने, सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया, जहां बुधवार देर शाम उनकी मौत हो गई. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गरीबी बनी मजबूरी, नहीं करा सके मकान की मरम्मत

ग्रामीणों के अनुसार भरत सिंह अत्यंत गरीब और भूमिहीन परिवार से थे. उनका एकमात्र पुत्र बेरोजगार है और परिवार लंबे समय से आर्थिक संकट से गुजर रहा है. उनके पोता और पोती पिछले चार-पांच वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिनके इलाज में लगातार खर्च होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी. इसी वजह से जर्जर मकान की मरम्मत नहीं कराई जा सकी.

ग्रामीण बोले- समय पर मरम्मत होती तो टल सकता था हादसा

गांव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मकान की मरम्मत करा दी गई होती तो यह दर्दनाक हादसा शायद नहीं होता. भरत सिंह मेहनतकश और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और हमेशा परिवार की आर्थिक परेशानियों को लेकर चिंतित रहते थे.

परिजनों को मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग

स्थानीय सरपंच अमरेंद्र कुमार और पंचायत के मुखिया पुटु कुशवाह ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को आपदा राहत, पारिवारिक लाभ योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पहले से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार को अब तत्काल सरकारी मदद की आवश्यकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >