जहानाबाद में स्वास्थ्य विभाग के गार्डों की हड़ताल, 18 हजार वेतन और बकाया PF भुगतान की मांग

जहानाबाद में स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा गार्ड अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

जहानाबाद में स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा गार्ड मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. जिले के सभी प्रखंडों से गार्ड सदर अस्पताल में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

मार्च निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे गार्ड

हड़ताल के बाद सभी सुरक्षा गार्ड सदर अस्पताल से मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. गार्ड जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं.

18 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग

सुरक्षा गार्डों की प्रमुख मांग है कि उनका मासिक वेतन बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाए. गार्डों का कहना है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उनके वेतन में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है.

जहानाबाद समाहरणालय में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के गॉड्स समान वाले परिसर में हाथ में अपनी मांगों का ज्ञापन दिखता हुआ एक जवान | Prabhat Khabar Network

दो महीने से नहीं मिला वेतन

गार्डों ने बताया कि पिछले दो महीने से स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले सुरक्षा गार्डों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. इसी दौरान सुरक्षा एजेंसी भी बदल गई है. गार्डों के अनुसार पुरानी एजेंसी के साथ वे पिछले चार साल से काम कर रहे थे.

PF की राशि कम करने का आरोप

सुरक्षा गार्डों ने एजेंसी पर PF की राशि कम करने का आरोप लगाया है. सुरक्षा गार्ड मुकेश ने बताया कि वर्ष 2023 में 3,600 रुपये के हिसाब से PF जमा किया जा रहा था, लेकिन बाद में यह राशि धीरे-धीरे कम कर दी गई और अब करीब 2 हजार रुपये तक पहुंच गई है.

3,600 रुपये के हिसाब से PF जमा करने की मांग

गार्डों की मांग है कि शुरुआत से अब तक 3,600 रुपये के हिसाब से PF की कटौती की राशि उनके खातों में जमा की जाए. उनका कहना है कि PF के भुगतान को लेकर भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है.

पहले भी अधिकारियों को दिया था ज्ञापन

गार्डों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे पहले ही सिविल सर्जन, डीपीएम और जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं. इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी वजह से उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

जहानाबाद समाहरणालय में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के गॉड्स समान वाले परिसर में हाथ में अपनी मांगों का ज्ञापन दिखता हुआ एक जवान | Prabhat Khabar Network

मांगें नहीं मानी तो जारी रहेगी हड़ताल

सुरक्षा गार्डों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विचार कर समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे. उन्होंने वेतन, बकाया भुगतान और PF से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है.

अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित

स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा गार्डों के हड़ताल पर जाने से जहानाबाद सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है. अस्पतालों में मरीजों को लाइन में लगाने, सामान की देखरेख और सुरक्षा से जुड़े कामों में भी परेशानी सामने आ रही है.

जहानाबाद में घर से लापता नाबालिग युगल बरामद, पाली पुलिस की कार्रवाई जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >