Jehanabad : कर्मियाें ने पोस्टल बैलट से किया मतदान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट केन्द्र का संचालन इंडोर स्टेडियम परिसर, अरवल में किया गया है.

Jehanabad Election. अरवल. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट केन्द्र का संचालन इंडोर स्टेडियम परिसर, अरवल में किया गया है. इस केंद्र पर उन कर्मियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी जा रही है, जो निर्वाचन तिथि के दिन ड्यूटी या आवश्यक सेवा कार्यों में संलग्न रहेंगे तथा अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान केंद्र पर जाकर नहीं कर सकेंगे. केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाओं जैसे मतदान के लिए गोपनीय व्यवस्था, सुरक्षा, प्रत्येक मतदाता के सत्यापन के लिए पहचान सुविधा व बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है. निर्वाचन कर्मियों के साथ-साथ पुलिस बल, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन आदि सेवाओं से जुड़े कर्मी यहां अपना मत डाल रहे हैं. अरवल विधानसभा क्षेत्र और कुर्था विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अरवल विधानसभा क्षेत्र के कुल 30 मतदाताओं ने तथा कुर्था विधानसभा क्षेत्र के 19 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >