Jehanabad : समाहरणालय परिसर में डमी मतदान केंद्र स्थापित

िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर, अरवल में स्वीप कोषांग के माध्यम से एक डमी मतदान केंद्र स्थापित किया गया है.

Jehanabad Election. अरवल. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर, अरवल में स्वीप कोषांग के माध्यम से एक डमी मतदान केंद्र स्थापित किया गया है. इस केंद्र का उद्देश्य प्रथम मतदाताओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराना और उन्हें सुगम एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना है. यह पहल अरवल एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्रों के उन युवाओं के लिए की गई है, जिन्होंने इस वर्ष 18 वर्ष की आयु पूर्ण की है और आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. डमी मतदान केंद्र पर आज बड़ी संख्या में प्रथम मतदाता पहुंचे. उन्हें मतदान प्रक्रिया के डेमो के माध्यम से चरणबद्ध रूप से यह बताया गया कि वास्तविक मतदान केंद्र पर मतदान कैसे किया जाता है. स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी माला कुमारी ने मतदाताओं को बताया कि इपिक कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) के अलावा 12 अन्य मान्य पहचान पत्रों में से किसी एक के माध्यम से भी वे अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकते हैं. प्रथम मतदाताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत रोचक और प्रेरणादायक रहा. उन्होंने कहा कि अब तक वे केवल अपने परिवारजनों को मतदान करते देखते थे, परंतु मतदान केंद्र की वास्तविक प्रक्रिया को पहली बार सजीव रूप में देखना एक यादगार अनुभव रहा. युवा मतदाताओं ने डमी मतदान केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट पर उत्साहपूर्वक तस्वीरें लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >