Jhanabad : परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर 15 जुलाई को डीएम अलंकृता पांडेय एवं एसपी विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया.

जहानाबाद नगर.

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर 15 जुलाई को डीएम अलंकृता पांडेय एवं एसपी विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरे एवं मोबाइल जैमर की स्थिति सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. साथ ही उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए. सभी परीक्षार्थियों से अपील है कि वे परीक्षा की तिथि को प्रातः 9:30 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें. प्रवेश का अंतिम समय 10:30 बजे प्रातः निर्धारित है, इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है. बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है एवं सभी अभ्यर्थियों से सहयोग की अपेक्षा करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >