जहानाबाद नगर. जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया द्वारा जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला मुख्यालय के काको रोड स्थित कृषि फार्म के पास मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि तथा एस.एस. कॉलेज परिसर के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चिन्हित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भूमि की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जिले में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने की घोषणा की थी. पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की स्वीकृति मंत्रिमंडल के द्वारा दे दी गई थी. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण के लिए 419 करोड़ 19 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी. कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा जमीन की तलाश प्रारंभ की गई थी. जिला प्रशासन द्वारा काको रोड स्थित कृषि विभाग की जमीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाने के लिए चिन्हित किया था. बीएसएमआईसीएल की टीम के द्वारा जगह को उपयुक्त बताए जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा उक्त जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेज दिया गया था.
मेडिकल कॉलेज एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण
जहानाबाद डीएम ने मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। जानिए परियोजना से जुड़ी पूरी जानकारी और निर्माण कार्य की स्थिति।

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network