Jehanabad : सदर अस्पताल में डेक्सोना इंजेक्शन उपलब्ध, मरीजों को राहत

सदर अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज बेहतर इलाज और सरकारी दवाओं की सुविधा की उम्मीद लेकर यहां आते हैं, लेकिन दवाओं की कमी का मुद्दा लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था.

जहानाबाद नगर

. सदर अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज बेहतर इलाज और सरकारी दवाओं की सुविधा की उम्मीद लेकर यहां आते हैं, लेकिन दवाओं की कमी का मुद्दा लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था.

सदर अस्पताल में आवश्यक दवा डेक्सोना सी उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही थीं. इमरजेंसी वार्ड में यह दवा पिछले करीब तीन माह से उपलब्ध नहीं थी. इस समस्या को प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था. खबर प्रकाशित होने के बाद और जिला पदाधिकारी के संज्ञान में मामला आने के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी. अब डेक्सोना इंजेक्शन का स्टॉक अस्पताल में उपलब्ध करा दिया गया है. डेक्सोना एक स्टेरॉयड इंजेक्शन है, जिसका उपयोग एलर्जी, अस्थमा के दौरे, जोड़ों की सूजन, त्वचा रोग, सूजन आंत्र रोग तथा अन्य गंभीर स्थितियों में किया जाता है. यह शरीर में सूजन, दर्द और एलर्जी से तुरंत राहत प्रदान करने में सहायक होता है. अस्पताल में दवा उपलब्ध होने से अब मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों के इलाज में यह दवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपलब्ध कराया गया दवा : बीते दिन डीएम अलंकृता पांडेय सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी. निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में डेक्सोना सुई उपलब्ध नहीं होने से संबंधित सवाल पूछा गया था. उस समय डीएम द्वारा अस्पताल प्रशासन को दवा की खरीद करने का निर्देश दिया गया था.

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना लगा. अस्पताल प्रशासन द्वारा जिले के हुलासगंज अस्पताल में उपलब्ध दवा को मंगाकर सदर अस्पताल में उपलब्ध कराया गया, ताकि मरीजों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >