Jehanabad : डिलीवरी ब्वॉय से नकद व मोबाइल की लूट

सुखदेवबिगहा गांव के समीप बीती रात बेखौफ अपराधियों द्वारा एक डिलेवरी ब्वॉय के साथ लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

काको

. सुखदेवबिगहा गांव के समीप बीती रात बेखौफ अपराधियों द्वारा एक डिलेवरी ब्वॉय के साथ लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट के दौरान अपराधियों ने डिलेवरी ब्वॉय से 25 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और कंपनी का सामान लूट लिया है जिसे वह डिलेवरी नहीं होने के कारण वह कार्यालय वापस ले जा रहा था.

वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पीड़ित डिलेवरी ब्वॉय की पहचान भेलूबिगहा गांव निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है. पिंटू कुमार फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलेवरी का कार्य करता है. मामले में उसने बताया कि वह हर दिन की तरह शुक्रवार क़ो फील्ड में डिलेवरी करने के बाद जहानाबाद स्थित कंपनी के ऑफिस में लौट रहा था. इसी दौरान सुखदेवबिगहा के पास तीन की संख्या में लुटेरों ने उसकी बाइक क़ो रोक कर उसक़ी बाइक की चाबी छीन ली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद बदमाशों ने डिलेवरी से प्राप्त 25 हजार रुपये नकद, उसका मोबाइल फोन तथा कंपनी का शेष सामान लूट लिया. लूटपाट के बाद अपराधी कुछ दूरी आगे जाकर बाइक की चाबी फेंक कर फरार हो गए. जब वह बाइक स्टार्ट कर हल्ला करते हुए उनका पीछे भागा तो अपराधियों ने उसे डराने के लिए एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने शनिवार को स्वयं काको थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित डिलेवरी ब्वॉय पिंटू कुमार को थाना बुलाकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल कर अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यम से लूटपाट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किये जाने का सख्त निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >