जहानाबाद सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

Jahanabad hospital News: सिविल सर्जन हरिश्चंद्र चौधरी ने शनिवार को जहानाबाद सदर अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

Jahanabad hospital News: सिविल सर्जन हरिश्चंद्र चौधरी ने शनिवार को सदर अस्पताल जहानाबाद का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, वार्ड, ओपीडी, पैथोलॉजिकल लैब, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

दवा की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति का आकलन किया और स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित निगरानी की जा रही है.

छोटी-मोटी कमियों को जल्द किया जाएगा दूर

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुछ छोटी-मोटी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा. हालांकि उन्होंने कमियों के संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी. इमरजेंसी वार्ड में एक ही चिकित्सक की मौजूदगी के संबंध में बताया गया कि दूसरे चिकित्सक किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे.

लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

सिविल सर्जन हरिश्चंद्र चौधरी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति कोताही बरतने और अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >