Bihar Cime News: जहानाबाद में मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने मामा-भांजे को किया गोलियों से छलनी, एक की मौत

Bihar Cime News: जहानाबाद में मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने दो लोगों को गोलियों से छलनी छलनी कर दिया. गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी.

Bihar Cime News: बिहार के जहानाबाद में मवेशी चोरों ने दो लोगों को गोलियों से छलनी-छलनी कर दिया है. इस दौरान एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया गया. मवेशी चोरों ने जिन लोगों को गोलियों से भून डाला है, वे दोनों रिश्ते में मामा-भांजा हैं. मृतक का नाम जट्टू मांझी है, जबकि उनके भांजे का नाम बाबूचंद मांझी बताया जा रहा है.

गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

यह घटना जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव की है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात पांच से सात की संख्या में हथियारबंद बदमाश मवेशी चोरी करने के लिए एक घर में घुस गए. इस दौरान घर के मालिक ने शोर मचाना शुरू कर दिया, इसके बाद चोरों ने दनादन फायरिंग करने लगे. एक गोली जट्टू मांझी के सिर में लग गयी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक गोली उनके भांजे बाबूचंद मांझी के जांघ में जाकर लगी.

Also Read: Bihar Weather Today: बिहार के 16 जिलों में आज मौसम होगा खराब, अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घायल के परिजनों ने बताया कि मवेशी चोरी करने की नीयत से आए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. देर रात जब लोग सो रहे थे, इसी दौरान पांच से सात की संख्या में आए चोरों ने गाय-भैंस की चोरी करनी चाही. तब तक घर के लोगों की नींद खुल गई. इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग करने लगे. सूचना मिलने पर घोसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >